बस्ती स्कूली छात्र के साथ मारपीट सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

बस्ती में छात्रों की दबंगई: गाली-गलौज के बाद उठाकर बाग में ले गए साथी, फिल्मी अंदाज में की पिटाई VIDEO वायरल

Basti Viral Video: उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक स्कूली छात्र को दबंगों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • स्कूली छात्र के साथ हांकी से मारपीट

  • उत्तर प्रदेश के बस्ती से दबंगई की वीडियो वायरल

  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

Video Of Assault In Basti Goes Viral: सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत बच्चों में अपराध की मानसिकता को जन्म दे रही है। पढ़ाई की उम्र में जहां बच्चों के हाथों में किताबें और आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने होने चाहिए, वहीं कुछ छात्र इससे इतर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। किसी स्कूली बच्चे को स्कूल की ड्रेस में उठा लाना और फिर खेत में हांकी के साथ पिटाई करना भद्दी भद्दी गालियां देना, बच्चों के बीच बढ़ते अपराध की प्रवृत्ति का ही तो देन है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती का है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रों के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद एक गुट ने एक स्कूली छात्र को कथित तौर पर उठाकर बाग में ले जाकर फिल्मी अंदाज में उसकी पिटाई कर दी। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ जांच कर दी है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, फिर मारपीट तक पहुंचा मामला

छात्रों के बीच किसी बात को लेकर पहले गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि इसके बाद छात्रों का एक गुट संबंधित छात्र को अपने साथ उठाकर बाग में ले गया। वहां उसके साथ फिल्मी अंदाज में मारपीट की गई। नीचे वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से छात्रों का एक गुट एक स्कूली ड्रेस पहने छात्र के साथ मारपीट और गाली गलौज कर रहा है।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर शुरू की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई किया है। इस घटना के पीछे की वास्तविक वजह, मारपीट में शामिल छात्रों की संख्या और पीड़ित को आई चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

छात्रों का अपराध के प्रति बढ़ रहा झुकाव

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बच्चे किस दिशा में जा रहे है। बचपन व्यक्ति के जीवन की नींव होती है। अगर बचपन में ही अपराध के प्रति झुकाव रहेगा तो बच्चे का आगे का जीवन समाज, परिवार के लिहाज से सार्थक नहीं हो सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो