वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फावड़े और प्रेस से हेयरकट! हार्डवेयर जैसी दुकान में बाल काटकर दुनिया भर में वायरल हुआ ये बार्बर

Viral Barber Video : फावड़ा और लोहे के प्रेस से हेयरकट करने वाला केन्या का यह बार्बर सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है। बार्बर एक हेयरकट के लिए करीब 1,500 केन्याई शिलिंग चार्ज करते हैं।

हितेश तिवारी

Unusual Haircut Tools : आमतौर पर किसी बार्बर शॉप में घुसते ही कैंची, उस्तरा, कंघी और ट्रिमर नजर आते हैं, लेकिन केन्या के नैरोबी में मौजूद एक सैलून इस सोच को पूरी तरह बदल देता है। इस सैलून की दीवारों पर फावड़ा, रिंच, कैंची और लोहे का प्रेस टंगा होता है।

पहली नजर में यह जगह किसी हार्डवेयर की दुकान जैसी लगती है, लेकिन यहीं सफारी मार्टिन्स अपने अनोखे अंदाज से बाल काटते हैं। सोशल मीडिया पर ‘चीफ सैफरो’ के नाम से मशहूर सफारी मार्टिन्स अपने अजीबोगरीब टूल्स की वजह से पूरी दुनिया में वायरल हो चुके हैं।

सैलून की दीवारों पर फावड़ा, रिंच, कैंची और लोहे का प्रेस

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सफारी मार्टिन्स का कहना है कि वह बस अनकन्वेंशनल टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। उनके हेयरकट का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा है फावड़ा, जिसे वह रेजर की तरह इस्तेमाल करते हैं। कुछ ही सेकंड में फावड़े की धार सिर पर घूमती है और हर मूवमेंट इतना सटीक होता है कि आखिर में हेयरकट बिल्कुल साफ और परफेक्ट नजर आता है।

इसके बाद वह लोहे के प्रेस से बालों की फिनिशिंग करते हैं। हल्का दबाव देकर किनारों को सेट किया जाता है, जिससे कट शार्प और सिमेट्रिकल दिखे। सफारी बताते हैं कि यह प्रेस सिर्फ एक औजार नहीं, बल्कि परंपरा और बुजुर्गों के आशीर्वाद का प्रतीक है।

सोशल मीडिया पर बार्बरिंग का वीडियो वायरल

रवांडा में जन्मे सफारी मार्टिन्स ने साल 2018 में हाई स्कूल के दौरान बार्बरिंग शुरू की थी। तब वह उधार के क्लिपर्स से क्लासरूम और हॉस्टल में बाल काटते थे। पांच साल बाद उन्होंने कैमरा उठाया, पारंपरिक ट्रिमर छोड़ा और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने शुरू किए।

आज उनके इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सफारी एक हेयरकट के लिए करीब 1,500 केन्याई शिलिंग चार्ज करते हैं, जो नैरोबी में आम बार्बरों से कई गुना ज्यादा है। इसके बावजूद लोग यहां सिर्फ हेयरकट के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के अनुभव के लिए भी आते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा