जन सुराज के जनसमर्थकों ने मनाया जश्न सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
वायरल

ही-ही-ही-ही हंस देले... बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल

Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद जन सुराज कार्यकर्ताओं ने 'रिंकिया के पापा' गाने पर जश्न मनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया जैस

Bankipur Rinkiya Ke Papa Video: बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के बाद जनसुराज पार्टी में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आते ही पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से झूमने लगे और नाचने गाने लगे। कईयों ने भारतीय जनता पार्टी को चिढ़ाया भी। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता 'रिंकिया के पापा' गाने पर नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे है। प्रशांत किशोर की बड़ी जीत के इस वीडियो में कार्यकर्ता पूछ रहे है कि, "कहां है रिंकिया के पापा"। देखते-ही-देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

रिंकिया के पापा गाने पर झूमे समर्थक

आपको बता दें, कि यह गाना भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी का गाया हुआ है। जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से चिढ़ाते हुए जश्न मना रहे है। इस गाने पर सभी ही-ही-ही-ही हंसते हुए गा रहे है रिंकिया के पापा और खूब झूम रहे है।

नितिन नबीन के गढ़ में PK की सेंध

बांकीपुर विधानसभा सीट सालों से भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है। नितिन नबीन का इस सीट पर दबदबा रहा है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि इस बार भी भाजपा वहां जीत जाएगी। इसलिए इस बार नीरज सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा गया था। लेकिन उपचुनाव में पासा पलट गया और प्रशांत किशोर ने भाजपा को पछाड़ दिया।

बांकीपुर उपचुनाव का गणित

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 31 राउंड के बाद पूरी हो गई है और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर स्पष्ट विजेता बनकर उभरे हैं। यह बिहार में शुरुआती दौर से गुजर रही पार्टी की पहली जीत है। प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 44,250 वोट मिले।

राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता महज 14,085 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नीरज सिन्हा के मुकाबले किशोर की जीत का अंतर 18,953 वोटों का रहा। बांकीपुर के नतीजे प्रशांत किशोर के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, जिन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। बांकीपुर को पारंपरिक रूप से बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए किशोर की जीत एक बड़ी राजनीतिक घटना है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना