वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु में 18 हजार में गुजारा! 22 साल की इंटर्न की बजट प्लानिंग ने किया हैरान

Bangalore 18000 Monthly Expenses : बेंगलुरु में महंगाई के बीच 22 साल की इंटर्न ने 18,000 रुपये में महीनेभर का खर्च मैनेज कर दिखाया, वीडियो वायरल।

हितेश तिवारी

Bangalore Cost of Living : बेंगलुरू जैसे महंगे शहर में रहना आमतौर पर आसान नहीं माना जाता, खासकर उन युवाओं के लिए जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। किराया, खाना, ट्रैवल और रोजमर्रा के खर्च मिलाकर यहां का लाइफस्टाइल काफी महंगा पड़ता है। लेकिन इसी बीच एक 22 साल की इंटर्न ने अपनी बजट प्लानिंग से सभी को चौंका दिया है।

Amy Arora नाम की इस इंटर्न ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह कैसे सिर्फ 18,000 रुपये महीने में अपना पूरा खर्च मैनेज कर रही हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी स्मार्ट प्लानिंग की तारीफ कर रहे हैं।

बेंगलुरू में 18 हजार में अच्छी लाइफस्टाइल

एमी के मुताबिक उनका सबसे बड़ा खर्च किराया है, जो करीब 7,200 रुपये है। वह बेंगलुरु में एक PG (पेइंग गेस्ट) में रहती हैं, जिससे उनका खर्च फ्लैट के मुकाबले काफी कम हो जाता है। खाने के लिए वह मेस सर्विस का इस्तेमाल करती हैं और करीब 3,600 रुपये महीने खर्च करती हैं।

इससे उनका बजट भी कंट्रोल में रहता है और बाहर खाने की जरूरत कम पड़ती है। वह हफ्ते में सिर्फ दो दिन ऑफिस जाती हैं, जिससे ट्रैवल खर्च सीमित रहता है, फिर भी उनका मासिक ट्रैवल खर्च लगभग 1,600 रुपये तक पहुंच जाता है।

लोगों ने की बजट प्लानिंग की तारीफ

सिर्फ जरूरी खर्चों तक सीमित रहने के बजाय एमी अपने एंटरटेनमेंट का भी ध्यान रखती हैं। वह करीब 2,000 रुपये बाहर खाने या ऑनलाइन ऑर्डर करने पर खर्च करती हैं और उतना ही शॉपिंग के लिए रखती हैं। इसके अलावा 1,500 रुपये छोटे-मोटे खर्चों के लिए अलग से रखती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। जहां कुछ लोग उनकी प्लानिंग की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया से होने वाली कमाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह वीडियो दिखाता है कि सही प्लानिंग और डिसिप्लिन के साथ सीमित बजट में भी बड़े शहर में गुजारा किया जा सकता है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए