वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बालकनी में कबूतरों से परेशान हैं? इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ काली पॉलीथिन वाला देसी जुगाड़

Balcony Pigeon Control : ऊंची इमारतों की बालकनी में कबूतरों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इंस्टाग्राम पर काली पॉलीथिन बांधने का जुगाड़ वायरल हो रहा है। कई लोगों का दावा, यह तरीका कारगर साबित हुआ।

हितेश तिवारी

Black Polythene Trick : ऊंची-ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों की एक आम परेशानी होती है-बालकनी में कबूतरों का जमावड़ा। कबूतर न सिर्फ बालकनी को गंदा कर देते हैं, बल्कि उनकी बीट से बदबू, गंदगी और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। इसी वजह से लोग कबूतरों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसे काफी लोग आजमाने की बात कर रहे हैं।

कबूतरों को भगाने के लिए काली पॉलीथिन इस्तेमाल

इंस्टाग्राम पर rahulsehdevvlogs नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में कबूतरों को भगाने के लिए काली पॉलीथिन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि बालकनी के किनारों या रेलिंग पर काली पॉलीथिन को इस तरह बांधा जाए कि वह हवा में हिलती रहे।

दावा किया जा रहा है कि पॉलीथिन की आवाज और उसकी हरकतों से कबूतर डर जाते हैं और बालकनी में बैठने से बचते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें।” वीडियो देखकर यह भी समझाया गया है कि पॉलीथिन को किस एंगल और दूरी पर लगाना ज्यादा असरदार हो सकता है।

लोगों का दावा- यह तरीका कारगर

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दावा किया है कि उन्होंने यह तरीका अपनाया और उन्हें फायदा मिला। एक यूजर ने लिखा कि पॉलीथिन लगाने के बाद कबूतर उनकी बालकनी से दूर हो गए और वापस आने से डर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पूरी तरह बेकार बताया है।

उनका कहना है कि कबूतर कुछ दिन बाद इस जुगाड़ के आदी हो जाते हैं और फिर लौट आते हैं। ऐसे में यह नुस्खा सभी के लिए काम करे, यह जरूरी नहीं। फिर भी, कम खर्च और आसान तरीके की वजह से लोग इसे आजमाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो कबूतरों से परेशान लोगों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आया है, जिसकी सच्चाई हर घर में अलग-अलग हो सकती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव