वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बंदूक दिखाकर ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाशों को मिला कर्मों का इंस्टेंट फल, भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा

Jewellery Shop Loot बदायूं में बंदूक दिखाकर ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाशों को जनता ने मौके पर ही पकड़ लिया। वायरल वीडियो में दिखा कि कैसे भीड़ ने हिम्मत दिखाकर तीन बदमाशों को दबोच लिया।

हितेश तिवारी

Badaun Robbery Video : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में कुछ बदमाश दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट करते नजर आते हैं।

बदमाशों को भरोसा था कि बंदूक देखकर लोग डर जाएंगे और कोई भी उनके सामने आने की हिम्मत नहीं करेगा। शुरुआत में ऐसा ही हुआ, दुकान के बाहर खड़े लोग हथियार देखकर पीछे हट गए। लेकिन बदमाशों को शायद यह अंदाजा नहीं था कि उनकी यह लूट ज्यादा देर तक नहीं चल पाएगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जमकर वायरल

जैसे ही बदमाश लूट का माल लेकर दुकान से बाहर निकले और भागने की कोशिश करने लगे, तभी पीछे से मौजूद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए उन पर हमला कर दिया। बस फिर क्या था, आसपास मौजूद लोग भी हिम्मत जुटाकर एकजुट हो गए। किसी के हाथ में डंडा था, तो किसी के हाथ में जो मिला, उसी से बदमाशों पर टूट पड़े।

भीड़ ने तीन बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश बाइक से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोग उन्हें गिराकर पीटते हैं। करीब 30 सेकंड के इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

लोगों ने कहा- ‘कर्मों का ऑन द स्पॉट फल’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात में चार बदमाश शामिल थे, जिनमें से तीन को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि एक बदमाश करीब 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का माल और दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

बदायूं के एसपी देहात ने जानकारी दी है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ जारी है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को ‘कर्मों का ऑन द स्पॉट फल’ बता रहे हैं और जनता की एकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!