वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ऑटो ड्राइवर ने बच्चे का माफ किया किराया, कारण जानकर खुश हो जाएगा आपका भी दिल; वीडियो वायरल

Auto Driver Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऑटो ड्राइवर और स्कूली बच्चे का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चे की इंसानियत देखकर ड्राइवर ने उसका किराया लेने से इनकार कर दिया।

हितेश तिवारी

School Boy Humanity Story : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर और स्कूली बच्चे के बीच हुई छोटी-सी बातचीत ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग इसे इंसानियत, संवेदनशीलता और अच्छे संस्कार की बेहतरीन मिसाल बता रहे हैं।

वीडियो में ऑटो ड्राइवर पहले बच्चे से किराया मांगता है, लेकिन जब उसे पूरी बात पता चलती है तो वह न सिर्फ किराया लेने से मना कर देता है, बल्कि बच्चे को वही पैसे अपने लिए कुछ खाने पर खर्च करने की सलाह भी देता है। यही छोटा-सा पल अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।

ऑटो ड्राइवर और बच्चे का भावुक वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूली बच्चा ऑटो से उतरकर ड्राइवर को किराया देने की कोशिश करता है। इस दौरान ड्राइवर उससे पूछता है कि क्या उसके साथ आई दोनों लड़कियां उसकी बहन हैं। बच्चा बताता है कि उनमें से सिर्फ एक उसकी बहन है, जबकि दूसरी लड़की को ऑटो नहीं मिल रहा था। इसलिए उसने उसे भी अपने साथ बैठा लिया ताकि उसे कोई परेशानी न हो।

बच्चे की यह बात सुनकर ऑटो ड्राइवर काफी प्रभावित हो जाता है। वह मुस्कुराते हुए बच्चे से कहता है कि अब उसे किराया देने की जरूरत नहीं है। इसके बाद वह बच्चे को पैसे लौटाते हुए कहता है, "ये पैसे अपने पास रखो और अपने लिए कुछ खा लेना।" ड्राइवर का यह व्यवहार लोगों का दिल जीत रहा है।

यह मानवता और अच्छे संस्कार की मिसाल

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ऑटो ड्राइवर और बच्चे दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऑटो ड्राइवर को दिल से सलाम, यही असली इंसानियत है।" दूसरे ने कहा, "बच्चे के संस्कार वाकई काबिल-ए-तारीफ हैं।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं साबित करती हैं कि दुनिया में आज भी अच्छे लोग मौजूद हैं।" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे इंसानियत की खूबसूरत मिसाल के रूप में खूब शेयर किया जा रहा है।

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल