वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘भारत की सबसे महंगी गाड़ी!’ LPG सिलेंडर से भरी गाड़ी दिखाकर ऑस्ट्रेलियन इन्फ्लुएंसर का मजेदार तंज वायरल

LPG Cylinder Funny Viral Video : एक ऑस्ट्रेलियन इन्फ्लुएंसर ने भारत में LPG सिलेंडर से लदी गाड़ी को ‘सबसे महंगी गाड़ी’ बताते हुए मजेदार वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Most Expensive Car LPG Cylinder : भारत में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती है। इसी बीच एक विदेशी इन्फ्लुएंसर ने इस मुद्दे पर हल्के-फुल्के अंदाज में ऐसा तंज कसा कि वीडियो वायरल हो गया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक ऑस्ट्रेलियन शख्स ‘भारत की सबसे महंगी गाड़ी’ दिखाने का दावा करता है, लेकिन जब सच्चाई सामने आती है तो लोग हंसी नहीं रोक पाते।

विदेशी इन्फ्लुएंसर का मजेदार वीडियो वायरल

यह वीडियो Andy Evans ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां वह @theaussiebhai नाम से लोकप्रिय हैं। वीडियो में वह Gurugram की एक सड़क पर खड़े नजर आते हैं और कहते हैं कि उन्होंने भारत में अपने तीन साल के सफर के दौरान अब तक की “सबसे महंगी गाड़ी” देखी है।

इसके बाद जैसे ही वह कैमरा घुमाते हैं, वहां कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि LPG गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी दिखाई देती है। उनके चेहरे की मुस्कान और अंदाज साफ दिखाता है कि वह इस पूरे सीन को मजाकिया तरीके से पेश कर रहे हैं।

लोगों ने भी वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वीडियो में गैस सिलेंडरों को ‘महंगा’ बताकर किया गया यह सॉफ्ट कॉमेडी वाला तंज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा कि “ड्राइवर को तो Z+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए”, तो किसी ने कहा कि विदेशी होकर भी एंडी भारतीयों से बेहतर इंडियन कंटेंट बना रहे हैं।

इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों का मानना है कि बिना किसी को ठेस पहुंचाए रोजमर्रा के मुद्दों पर इस तरह का हल्का-फुल्का व्यंग्य लोगों को सोचने के साथ-साथ मुस्कुराने का मौका भी देता है।

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया