अबान अहमद के एक्सीडेंट का वीडियो सौजन्य-सोशल मीडिया
वायरल

100 की रफ्तार, हवा में उछली कार और... अतीक के बेटे अबान के खौफनाक हादसे का VIDEO वायरल

Aban Ahmed Car Accident VIDEO: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया जैस

Aban Ahmed Car Accident: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की कार एक्सीडेंट में मौत का वीडियो सामने आ गया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे में अबान समते उसके 2 दोस्तों की मौत हो गई थी और कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।

यह वीडियो हादसे के लगभग 7 दिन बाद सामने आया है। माना जा रहा है कि कार लगभग 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार पर पहले गड्ढे की ओर गई और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद कार करीब 4-5 फीट ऊपर तक उछली।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसके बाद कार सड़क पर आ गिरी। यह घटना अबान की गाड़ी के पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में 19वें सेकंड पर अबान की कार पलटती हुई दिखती है। हालांकि, अगले 14-15 सेकंड में कार रुकती या बाईं ओर मुड़ती हुई नहीं दिखती। इन बातों ने वीडियो के समय और घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें, कि अबान अपने भाई से मिलने झांसी जेल गया था। असल में, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद, 6 अगस्त को अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलकर लौट रहा था, जो कि झांसी जेल में अकेले सेल में बंद है।

उसके साथ उसके दोस्त सोनू, उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारूक अहजम भी थे। वापसी के सफर में, सुबह करीब 10:30 बजे, उनकी तेज रफ्तार क्रेटा कार का कंट्रोल खो गया और वह झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ पुलिस स्टेशन इलाके के खिल्ली गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त उमर अहमद, मोहम्मद ज़ैद और फारूक अहजम गंभीर रूप से घायल हो गए।

अबान के पोस्टमार्मट रिपोर्ट में क्या मिला?

अगले दिन (7 अगस्त) आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अबान अहमद की मौत सिर में गंभीर चोट और लिवर, फेफड़े और स्पलीन फटने की वजह से हुई। रिपोर्ट में उसके शरीर पर 23 गहरे घाव और आंतों को नुकसान पहुंचने की बात कही गई। अबान को उसके पिता और भाई के पास दफनाया गया।

9 अगस्त को अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता और भाई की कब्रों के पास दफनाया गया। उसके बड़े भाइयों, उमर अहमद और अली अहमद जो क्रमशः लखनऊ और झांसी जेल में बंद हैं उसे हाईकोर्ट ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी थी और उन्हें कड़ी पुलिस सुरक्षा में कब्रिस्तान लाया गया था।

'अरे आओ ना, आना ही पड़ेगा', नरेश म्हस्के से बोले संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट के बाहर आमने-सामने ठाकरे-शिंदे गुट

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता