वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

AMU में ‘3 Idiots’ स्टाइल स्पीच से छाया अफ्रीकी छात्र, हिंदी में भाषण सुन झूम उठे स्टूडेंट्स

AMU Viral Video : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक अफ्रीकी छात्र ने ‘3 Idiots’ स्टाइल में हिंदी स्पीच देकर सबको हंसा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

African Student Hindi Speech : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक अफ्रीकी छात्र ने 3 Idiots के मशहूर ‘चतुर’ वाले सीन की तर्ज पर हिंदी में स्पीच दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद छात्र हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

यह कार्यक्रम नदीम तरीन हॉल में आयोजित हुआ था, जहां छात्र ने एक रोल प्ले के दौरान स्टूडेंट यूनियन के संभावित सचिव के तौर पर अपना भाषण पेश किया।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अफ्रीकी छात्र ने दी मजेदार स्पीच

वीडियो में छात्र, जिसका नाम अय्यूबा बताया जा रहा है, अपने साथियों द्वारा लिखी गई स्पीच को पढ़ते हुए नजर आता है। खास बात यह रही कि उसने पूरी स्पीच हिंदी में बड़े ही मजेदार अंदाज में दी।

अपने भाषण में उसने हॉस्टल की समस्याओं को उठाते हुए एसी, वॉशिंग मशीन, स्विमिंग पूल और यहां तक कि मेट्रो जैसी सुविधाओं का वादा कर डाला। अय्यूबा की कॉमिक टाइमिंग और अंदाज बिल्कुल फिल्म के चतुर किरदार की याद दिलाता है, जिसे Omi Vaidya ने निभाया था।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस अनोखे अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “रैंचो इज बैक”, तो कुछ ने कहा कि “हॉस्टल की समस्याएं सच में गंभीर हैं।” बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कई देशों के छात्र पढ़ते हैं और इस तरह का सांस्कृतिक मेलजोल कैंपस के माहौल को और खास बनाता है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की