अमित शाह (Image- Social Media) 
वायरल

जल्दी आ जाइये अमित जी...महिला के कमेंट पर अमित शाह ने किया रिप्लाई, बोले- 10 मिनट में पहुंच रहा हूं

Amit Shah: बंगाल में रोड शो के दौरान गर्मी में खड़ी महिला ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'जल्दी आइये अमित जी', तो गृह मंत्री ने खुद जवाब देकर मांगी माफी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खास बातचीत।

अर्पित शुक्ला

Amit Shah Reply on Insta Comment: पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) सहित पार्टी के सभी बड़े नेता लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।

इसी दौरान एक दिलचस्प घटना सामने आई। बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान हजारों लोग तेज धूप में सड़कों पर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक महिला ने सोशल मीडिया पर अमित शाह को लिख दिया “जल्दी आ जाइये अमित जी, हम लोग गर्मी में खड़े हैं।” उन्हें शायद उम्मीद नहीं थी कि जवाब मिलेगा, लेकिन खुद अमित शाह ने इसका जवाब दिया और देरी के लिए माफी भी मांगी। यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रोडशो में देर से पहुंचे शाह

दरअसल, चुनाव प्रचार के तहत अमित शाह पश्चिम बंगाल में एक बड़े रोड शो में शामिल होने वाले थे। भारी भीड़ और चिलचिलाती गर्मी के बीच समर्थक बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। इन्हीं में से एक थीं वकील एडवोकेट तनुश्री सरकार। जब काफी देर तक उनका काफिला नहीं पहुंचा, तो उन्होंने अमित शाह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी परेशानी जाहिर की।

सोशल मीडिया पर वायरल कमेंट (Image- Social Media)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कमेंट

तनुश्री ने लिखा, “जल्दी आ जाइये अमित जी… हम लोग काफी देर से गर्मी में रोड शो के लिए खड़े हैं।” आम तौर पर बड़े नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसे कमेंट्स का जवाब मिलना मुश्किल होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अमित शाह के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सीधे जवाब आया “एडवोकेट तनुश्री, देरी के लिए माफी। 10 मिनट में वहां पहुंच रहा हूं।”

देश के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से एक आम नागरिक को इस तरह सीधे जवाब देना और असुविधा के लिए माफी मांगना लोगों को काफी पसंद आया। इस बातचीत के स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग अमित शाह की इस सादगी और त्वरित प्रतिक्रिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?