वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

अमेरिका के स्कूल का पहला दिन देख दंग रह गए भारतीय, फ्री किताबों से म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट तक; वीडियो वायरल

US Education System : अमेरिका के एक एलीमेंट्री स्कूल के पहले दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बच्चों को फ्री किताबें, स्टेशनरी और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट मिलने की जानकारी सामने आई है।

हितेश तिवारी

American School System : अमेरिका में रहने वाले कई भारतीय परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई और स्कूल का माहौल अहम वजहों में शामिल होता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अमेरिका के एक एलीमेंट्री स्कूल के पहले दिन का वीडियो वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर अमृता सिंह की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में अमेरिका के स्कूल के अंदर की व्यवस्था और बच्चों के लिए पहले दिन की गतिविधियों के बारे में बताया गया है।

वीडियो में बताया गया कि अमेरिका में एलीमेंट्री स्कूल आमतौर पर मई में बंद होते हैं और अगस्त में नया स्कूल सेशन शुरू होता है। स्कूल खुलने से पहले बच्चों और उनके परिवारों के लिए 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

अमेरिका के स्कूल का पहला दिन

वीडियो में बताया गया कि मीट एंड ग्रीट के दौरान बच्चे अपने नए टीचर से मिलते हैं और अपनी क्लासरूम देखते हैं। खास बात यह है कि बच्चों को स्कूल की तरफ से स्टेशनरी और किताबें मुफ्त दी जाती हैं। वीडियो के मुताबिक, किताबों को पढ़ाई के लिए स्कूल में इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें घर ले जाने के बजाय स्कूल में ही छोड़ना होता है।

इसके अलावा बच्चों को अपनी पसंद का म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट चुनने का मौका भी मिलता है। यह इंस्ट्रूमेंट भी स्कूल की तरफ से उपलब्ध कराया जाता है। वीडियो शेयर करने वाली अमृता ने इस पूरे अनुभव को केवल पढ़ाई नहीं बल्कि बच्चों के लिए एक लर्निंग एक्सपीरिएंस बताया।

बच्चों को फ्री किताबों से लेकर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट तक

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अमेरिका और भारत के स्कूल सिस्टम को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने अमेरिका के स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने भारत के स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

एक यूजर ने लिखा कि भारत में स्कूल अब फायदे का कारोबार बन चुके हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने बच्चों के भारी स्कूल बैग का जिक्र करते हुए कहा कि यहां बच्चे करीब 5 किलो का बैग लेकर चलते हैं।

कुछ लोगों ने यह वीडियो भारत सरकार को दिखाने की बात भी कही। हालांकि, एक वायरल वीडियो के आधार पर दोनों देशों की पूरी शिक्षा व्यवस्था की तुलना करना उचित नहीं होगा, लेकिन इस वीडियो ने स्कूलों में बच्चों के अनुभव और सुविधाओं को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे