वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एम्बुलेंस में मरीज नहीं, बिक रहे थे तरबूज! वायरल वीडियो देख लोग बोले- “ये कौन सी इमरजेंसी है?”

Watermelon in Ambulance : एम्बुलेंस के अंदर तरबूज बेचते शख्स का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे गलत भी बताया।

हितेश तिवारी

Selling Watermelon in Ambulance Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अजीब और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी नहीं रोक पा रहे।

आमतौर पर एम्बुलेंस का इस्तेमाल मरीजों को अस्पताल ले जाने या इमरजेंसी सेवाओं के लिए किया जाता है, लेकिन इस वीडियो में एम्बुलेंस का ऐसा इस्तेमाल दिखा, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। वीडियो में नजर आता है कि एम्बुलेंस के अंदर मरीज नहीं, बल्कि ढेर सारे तरबूज भरे हुए हैं और उन्हें बेचा जा रहा है।

एम्बुलेंस में तरबूज लोड करके बेच रहा शख्स

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक एम्बुलेंस के अंदर पूरी तरह तरबूज लोड किए गए हैं। बाहर एक ट्रे पर तरबूज काटकर सैंपल के तौर पर रखा गया है, ताकि ग्राहक उसे देखकर खरीद सकें।

इतना ही नहीं, वीडियो में एक साथ दो एम्बुलेंस नजर आती हैं, जिनमें से एक बंद खड़ी है, जबकि दूसरी का इस्तेमाल इस अनोखे “बिजनेस” के लिए किया जा रहा है। इस अजीब नजारे को देखकर एक शख्स ने तुरंत वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर mohittt_62jaunpuri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कौन सी बीमारी हुई है?” तो दूसरे ने कहा, “एम्बुलेंस वाले मरीजों की जगह तरबूज ढो रहे हैं।”

एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “लगता है किसी को इमरजेंसी तरबूज चाहिए था।” जहां कई लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे गलत भी बताया और कहा कि एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवा का इस तरह इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज