(Image-Instagram-snake._.world) 
वायरल

हैरतअंगेज: विशालकाय अजगर के ऊपर बैठकर खेल रहा था बच्चा, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: आये दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते है, कोई वीडियो बहुत फनी होते है तो कोई वीडियो बहुत इमोशनल होते है, लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में आपको बताने जा रहे है, उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां सांप या अजगर कोई आम जानवर है, की जिसके साथ हम उठ बैठ सकते है या खेल सकते है, ये बेहद खतरनाक जानवर होते है। 

जिनके एक हरकत से भी हमारा काम तमाम हो सकता है, लेकिन अगर हम आपको कहें एक 8-9 महीने का बच्चा एक खौफनाक और विशालकाय अजगर के ऊपर बैठकर खेल रहा है, तो क्या आपको इस पर विश्वास होगा? जी नहीं न? लेकिन ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मिडिया पर बेहद वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के होश उड़ रहे है। 

आपको बता दें कि इस खतरनाक वीडियो को snake._.world नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से लोग बार-बार देख रहे हैं और लोग इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट्स कर रहे है। हालांकि ये वीडियो मात्र कुछ  ही सेकेंड  का है लेकिन सबकी दंग कर देने वाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर किसी खुले स्थान पर मौजूद है। इतना ही नहीं बल्कि उस अजगर पर एक बच्चा बेखौफ बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। 

आपको बता दें कि यह बच्चा खेलते-खेलते अजगर पर बैठ जाता है और फिर अजगर पर बैठकर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है।  वीडियो में दिख रहा नजारा काफी डरावना है लेकिन बच्चा सांप से डरने के बजाय बेखौफ होकर उसकी पीठ पर सवार होकर आराम से खेल रहा है। अब यह वीडियो सोशल मिडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन बिल पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने परिसीमन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?