पंचायत 3 जैसा सीन वायरल (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
वायरल

मुंगेली में दिखा पंचायत-3 जैसा सीन, कबूतर को हवा में उछाला तो गिर गया नीचे

वायरल वीडियो में बिल्कुल पंचायत-3 जैसा सीन देखने को मिल रहा है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शांति का संदेश देते हुए कबूतर आसमान की ओर उछाला जाता है। पहले दो अधिकारी जब कबूतर को हवा में उड़ाते हैं तो वो उड़ जाता है। जैसे एसपी उस कबूतर को हवा में उछालते हैं तो वो वापस जमीन पर गिर जाता है।

शानू शर्मा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एकदम पंचायत-3 जैसा नजारा देखने को मिला। वहां के लोगों ने इस नजारे का वीडियो में कैद कर लिया, जो की अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पंचायत तीन का वही सीन चल रहा है, जिसमें फुलेरा गांव के विधायक एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शांति का संदेश देते हुए कबूतर उड़ाते हैं लेकिन कबूतर उड़ने के बजाय वहीं जमीन पर गिर जाता है।

वायरल वीडियो में मुंगेली में भी बिल्कुल ऐसा ही सीन देखनो मिला। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शांति का संदेश देते हुए कबूतर आसमान की ओर उछाला जाता है। पहले दो अधिकारी जब कबूतर को हवा में उड़ाते हैं तो वो उड़ जाता है। जैसे एसपी उस कबूतर को हवा में उछालते हैं तो वो वापस जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद अधिकारी डर जाते हैं और अपने अस्सिटेंट को उसे देखने के लिए कहते हैं।

नीचे गिरा कबूतर

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। हालांकि कुछ लोगों ने कबूतर के सेहत पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर कबूतर को हवा में उछालने पर वो उड़ जाते हैं, हो सकता है इसकी तबीयत खराब हो। वहीं कुछ लोगों ने एसपी साहब के डर को देखते हुए कमेंट किया है।

लोगों ने कहा कि एसपी साहब कबूतर उड़ाने गए थे, लेकिन इनके तोते उड़ गए। गांव में आज भी कबूतर उड़ाने की एक प्रथा है। कबूतर उड़ाने का मतलब होता है आजादी देना। पूरा आसमान में खुला छोड़ देना, जिसका मतल है दुनिया में खुद के पहचान बनाने का मौका देना।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो