वायरल

बाढ़ में बहकर घर आया मगरमच्छ, गोद में लेकर स्कूटर पर बैठा युवक

वडोदरा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। इस बाढ़ में मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें आई जिसमें घर के छत तक मगरमच्छ पहुंच गया। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिमें एक शख्स एक मगरमच्छ को गोद में उठाए स्कूटर पर बैठा नजर आ रहा है।

शानू शर्मा

गांधीनगर: गुजरात के वडोदरा में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आ गया। इस दौरान लोगों के घर तक मगरमच्छ पहुंच गए। जिसकी वजह से लोगों में डर का भी माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें आई जिसमें घर के छत तक मगरमच्छ पहुंच गया।

मगरमच्छों के आतंक तो तब दिखा जब एक गाय का शिकार कर तीन मगरमच्छ एक साथ वापस लौट रहे थें। हालांकि अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक मगरमच्छ को गोद में उठाए स्कूटर पर बैठा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख लोगों ने उस शख्स के हिम्मत की तारीफ है।हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटर पर बैठा दो शख्स कोई आम नागरिक नहीं है बल्कि वन विभाग का कर्मचारी है। इन दो युवकों ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के दफ्तर ले गए। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स स्कूटर को चला रहा है वहीं दूसरा शख्स मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं आ रही है। एक यूजर ने लिखा इससे दुर्घटना होने की बहुत संभावना है, अपने आप को सुरक्षित रहना चाहिए! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मगरमच्छ भी सोच रहा होगा कहां से इन शिकारियों के बीच में फस गया, आया तो शिकार करने और मेरा ही शिकार हो गया। एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह बिल्कुल गलत है, मगरमच्छ बिना हेलमेट के कैसे सवारी कर सकता है? इस तरह के कई कमेंट आए हैं।

गुजरात में असना तूफान

बता दें कि गुजरात में असना तूफान ने काफी तबाही मचाई है। कच्छ और सौराष्ट्र इलाके में बाढ़ के कारण कई लोग फंस गए। अभी तक वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम ने 3 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। अभी भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी की है।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब