वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई लोकल में 89 साल की बुजुर्ग महिला बेचती दिखीं मोती के कंगन, वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल

Self Reliant Old Woman : मुंबई लोकल ट्रेन में मोती के कंगन बेचती 89 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कहा- यही असली संघर्ष और आत्मसम्मान है।

हितेश तिवारी

Elderly Woman Selling Bracelets : मुंबई की लोकल ट्रेनें सिर्फ यात्रियों को उनकी मंज़िल तक नहीं पहुंचातीं, बल्कि हर दिन अनगिनत जज़्बातों और संघर्षों की कहानियां भी अपने साथ लेकर चलती हैं। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक 89 साल की बुजुर्ग महिला मुंबई लोकल ट्रेन में मोती से बने कंगन बेचती नजर आ रही हैं। यह दृश्य लोगों की आंखें नम कर रहा है और दिल को छू रहा है।

60 साल से मेहनत, आत्मसम्मान के साथ रोज़गार

वीडियो में बुजुर्ग महिला बताती हैं कि वह यह काम पिछले 60 सालों से कर रही हैं। आमतौर पर इस उम्र में लोग सहारे के मोहताज हो जाते हैं, लेकिन यह महिला आज भी अपने आत्मसम्मान के साथ खुद की रोज़ी-रोटी कमा रही हैं।

उनके चेहरे पर उम्र की थकान जरूर दिखाई देती है, लेकिन आंखों में आत्मनिर्भरता और हौसले की चमक साफ नजर आती है। महिला का कहना है कि उम्र कभी भी मेहनत और हिम्मत के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती।

भीड़ के बीच खामोश संघर्ष, यूजर्स हुए भावुक

मुंबई लोकल की भीड़ में, जहां हर कोई अपनी दुनिया में मशगूल रहता है, यह बुजुर्ग महिला बिना किसी दिखावे के अपना संघर्ष जी रही हैं। न कोई भाषण, न कोई शिकायत- बस यात्रियों को कंगन दिखाकर सम्मान के साथ जिंदगी जीने की कोशिश।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स भावुक हो गए। कोई उन्हें “असली हीरो” बता रहा है, तो कोई उनकी हिम्मत को सलाम कर रहा है। कई लोगों ने लिखा कि यह वीडियो जिंदगी की असली सच्चाई और संघर्ष की याद दिलाता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा