वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

पीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ? बीजेपी सांसद ने दे दिया सवाल का जवाब, देखें VIDEO

एक पॉडकास्ट के दौरान निशिकांत दुबे ने योगी आदित्यनाथ को लेकर टिप्पणी की कि वह फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में उनके लिए जगह खाली नहीं है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बड़ा बयान इन दिनों चर्चा में है। यह बयान झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दिया है। एक पॉडकास्ट के दौरान निशिकांत दुबे ने योगी आदित्यनाथ को लेकर टिप्पणी की कि वह फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में उनके लिए जगह खाली नहीं है। निशिकांत दुबे ने अपने बयान में कहा कि कोई नहीं जानता कि 20-25 साल बाद क्या स्थिति होगी। तो इसलिए इस तरह के प्रश्न ना किसी के मन में हैं, ना किसी के मन में होने चाहिए। निशिकांत दुबे ने यहा भी कहा कि 2017 में जब योगी जी मुख्यमंत्री बने तो योगी के नाम पर लोगों ने वोट नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट दिया। आज भी जनता पीएम मोदी के नाम पर वोट कर रही है। दुबे के इस बयान को लोग सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए दिए गए संदेश के तौर पर देख रहे हैं।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट