डिजाइन इमेज 
वीडियो

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO

Exit Poll Analysis Video: एग्जिट पोल चुनावी नतीजों के पूर्वानुमान का एक सशक्त माध्यम है, जिसे वोट देकर बाहर निकलने वाले मतदाताओं की राय के आधार पर तैयार किया जाता है।

अमन मौर्या

Exit Poll 2026 Analysis: एग्जिट पोल चुनावी नतीजों के पूर्वानुमान का एक सशक्त माध्यम है, जिसे वोट देकर बाहर निकलने वाले मतदाताओं की राय के आधार पर तैयार किया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी, लेकिन 1996 में दूरदर्शन और CSDS के सर्वे के बाद यह बेहद लोकप्रिय हुआ। एग्जिट पोल की सटीकता सैंपल साइज, निष्पक्ष सवालों और सर्वे की भौगोलिक सीमा पर निर्भर करती है। कानूनन, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही इन्हें प्रसारित किया जा सकता है, उससे पहले करना दंडनीय अपराध है। इतिहास गवाह है कि जहाँ 1996 में ये पोल सटीक रहे, वहीं 2004 के चुनावों में सभी सर्वे एजेंसियां पूरी तरह विफल साबित हुई थीं। वर्तमान में लगभग 15 निजी एजेंसियां मीडिया घरानों के साथ मिलकर इनका विश्लेषण करती हैं, जो चुनावी उत्सुकता को और बढ़ा देती हैं।

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें