पश्चिम बंगाल में डीए बढ़ोतरी (डिजाइन फोटो)
वीडियो

सरकारी कर्मचारियों का DA 20% बढ़ा! 1 लाख नौकरियां और बेरोजगारों को ₹3000 भत्ते का ऐलान- VIDEO

West Bengal DA Hike: पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के पूर्ण बजट में राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स, युवाओं और महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

मनोज आर्या

West Bengal DA Hike: पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के पूर्ण बजट में राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स, युवाओं और महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA/DR) में 20 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे कुल डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी। इसके साथ ही सिविक वॉलंटियर्स, होमगार्ड्स और ग्रीन पुलिस के मासिक मानदेय में ₹2000 का इजाफा किया गया है।

युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में 1 लाख पदों पर चरणबद्ध भर्ती का ऐलान हुआ है, जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और आयु सीमा में छूट को 2 साल बढ़ाने का प्रावधान है। भर्ती में 50,000 पद शिक्षा और 20,000 पद पुलिस विभाग के लिए तय किए गए हैं। वहीं 21 से 45 वर्ष के बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को ₹3000 मासिक भत्ता और महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत ₹3000 प्रति माह देने का प्रस्ताव है। इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत कल्याणी में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और कई क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के साथ विधायकों का फंड बढ़ाकर ₹1 करोड़ कर दिया गया है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते