रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
वीडियो

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम किया गया स्टैंड, माता-पिता ने उद्घाटन किया

रोहित ने कहा कि जो आज हो रहा है, वह मैंने कभी सोचा भी नहीं था। आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी हैं।

अक्षय साहू

भारतीय टेस्ट टीम से हाल में ही संन्यास लिए कप्तान रोहित शर्मा के नाम का स्टैंड का उद्घाटन वानखेडे स्टेडियम में किया गया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने कहा कि वह भारत की जर्सी में अब इस मैदान पर वनडे क्रिकेट खेलने का अनुभव खास होगा। मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित के अलावा भारत के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार के नाम के स्टैंड का उद्घाटन किया। रोहित ने कहा कि जो आज हो रहा है, वह मैंने कभी सोचा भी नहीं था। आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी हैं। उन्होंने कहा कि यहां खेल के दिग्गजों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनेताओं के बीच मेरा नाम होना, मैं अपने जज्बात व्यक्त नहीं कर सकता। मैं बहुत आभारी हूं। रोहित ने अपने पूरे करियर में उनके लिए कई बलिदान देने वाले परिजनों को भी धन्यवाद दिया।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज