Which Actresses Did Virat Kohli Date Before Anushka?: भारतीय क्रिकेट के 'किंग' विराट कोहली आज अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका-अकाय के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। मैदान पर अपने बल्ले से रिकॉर्ड बनाने वाले विराट की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। खासकर अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले उनकी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चाएं होती थीं।
क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में जब विराट की उम्र महज 20-22 साल थी और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे थे, उस दौरान उनका नाम बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। मीडिया में उनके कथित अफेयर्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं, हालांकि इन रिश्तों में से कुछ की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
लेकिन विराट की जिंदगी में असली बदलाव तब आया, जब उनकी मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में शादी कर ली। आज विराट और अनुष्का की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है।