डिजाइन इमेज 
वीडियो

वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा

Indore News: चलती कार पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। साथ ही युवक से माफी मंगवाई गई और 3 हजार का जुर्माना लगाया गया गया।

सजल रघुवंशी

Indore Viral Car Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह एक युवक को भारी पड़ गई। इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में चलती कार पर लटककर खतरनाक स्टंट करने का उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। वीडियो में युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए कार से लटका नजर आ रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उससे सार्वजनिक माफी मंगवाई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि ऐसे स्टंट न केवल खुद की जान के लिए खतरनाक हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी जोखिम पैदा करते हैं। पुलिस ने साफ किया कि लाइक्स और व्यूज के लिए नियम तोड़ने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा