वीडियो

डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन का एक और वीडियो आया सामने, बोली- इंंसाफ मांगना भीख नहीं, मेरे अब्बा...

Haseen Mirza: हसीन मिर्जा ने पीएम मोदी-अमित शाह से लॉ सख्त करने की मांग की। रेप और मर्डर की कोशिश के आरोपी को सजा दिलाने के लिए न्याय मांग रही हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Daughter of Don Haji Mastan Haseen New Video: हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मिर्जा ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने हक और इंसाफ के लिए गिड़गिड़ा रही हैं, जिसे लोग भीख का नाम दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से देश के कानूनों को सख्त करने की गुहार लगाई है। पूर्व कथित स्मगलर हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मिर्जा ने अपने नए वीडियो में अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने देश के कानूनों को सख्त करने की मांग की थी। हसीन मिर्जा का कहना है कि उनकी पहचान छिपाई गई, उनके साथ रेप किया गया और उनकी हत्या करने की भी कोशिश की गई। वह दुख व्यक्त करती हैं कि आज वह 41 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने जिंदगी नहीं देखी, पूरी जिंदगी सिर्फ लड़ रही हैं। हसीन मिर्जा का दावा है कि क्रिमिनल आजाद घूम रहा है, लेकिन वह खुद कोर्ट के चक्कर काट रही हैं, उन्हें ही सवालों के जवाब देने पड़ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि यह लड़ाई सिर्फ उन्हें ही लड़नी पड़ रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा