डिजाइन इमेज 
वीडियो

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO

Varanasi News: वाराणसी के पातालपुरी मठ में गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने जगदगुरु बालक देवाचार्य की आरती उतारी और दीक्षा ली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सामाजिक सौहार्द देखने को मिला।

अमन मौर्या

Varanasi Muslim Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी के पातालपुरी मठ में सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी शिरकत की। डॉ. नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी और जाकिर हुसैन के नेतृत्व में मुस्लिम परिवार के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से जगदगुरु की आरती उतारी, चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया।

इस दौरान कुछ लोगों ने औपचारिक रूप से गुरु दीक्षा भी ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन पिछले 15 वर्षों से लगातार हो रहा है। कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना है कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। जगतगुरु बालक देवाचार्य जी ने भी बिना किसी भेदभाव के सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM