वीडियो

UP में रेलवे बनी 'प्राइवेट टैक्सी'! कहीं सिगरेट तो कहीं सब्जी के लिए रोकी गई ट्रेन, जनता बेहाल!

Railway Viral Video: उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते में ट्रेन को रोककर अपना व्यक्तिगत काम करने का दूसरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में देखे पूरा मामला।

मनोज आर्या

Indian Railway: उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते में ट्रेन को रोककर अपना व्यक्तिगत काम करने का दूसरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। सीतापुर के बाद अब यह प्रकरण रायबरेली का है। रायबरेली में सिगरेट लेने के लिए मालगाड़ी रोके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोको पायलट ने मालगाड़ी को रेलवे क्रासिंग पर रोककर सिगरेट ली। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी एनटीपीसी परियोजना से कोयला अनलोड कर वापस लाई जा रही थी। 17 दिसंबर की इस घटना में मालगाड़ी करीब दस मिनट तक रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही, जिसके कारण वहां पर लोग परेशान हुए और आवागमन प्रभावित हुआ। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मलकान रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी को रोके जाने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज