शाहजहांपुर पार्षदों का भ्रष्टाचार का सपथ लेते हुए वीडियो डिजाइन इमेज
वीडियो

गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई कमीशन बांटने की कसम! शाहजहांपुर के VIDEO पर गरमाई सियासत

Shahjahanpur Councillors Corruption Video: शाहजहांपुर नगर निगम का वायरल वीडियो, जहां पार्षद हाथ में गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार का कमीशन आपस में बांटने और एकजुट रहने की कसम खा रहे हैं। देखें इस वीडियो को।

करुणा नंद शाहवाल

Shahjahanpur Councillors Oath Video: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से जुड़ा एक ऐसा सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। इस वायरल वीडियो में कई पार्षद हाथ में पवित्र गंगाजल लेकर नगर निगम की आमदनी और भ्रष्टाचार के कमीशन को आपस में बराबर बांटने की शपथ लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पार्षद यह कसम खा रहे हैं कि निगम से होने वाली अवैध कमाई को सभी में बांटा जाएगा और यदि किसी एक साथी पर आंच आई, तो पूरे पार्षद एक एकजुट होकर उसका बचाव करेगा।

इतना ही नहीं, इस समझौते से गद्दारी करने वाले सदस्यों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। भले ही यह वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर आते ही इसने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। इस घटना के बाद विपक्षी दल आक्रामक हो गए हैं और पार्षदों की इन कारगुजारियों पर उच्चस्तरीय जांच और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू