(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

यूपी के मंत्री ने छुए कमिश्नर के पैर! प्रोटोकॉल छोड़ जब अधिकारी के सामने झुके मनोहर लाल पंथ, वीडियो वायरल

Manohar Lal Panth: यूपी के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ललितपुर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे का पैर छूने के लिए झुक गए।

मनोज आर्या

Minister of State Manohar Lal Panth: यूपी के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ललितपुर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे का पैर छूने के लिए झुक गए। मंत्री को यह करते देख कमिश्नर ने रोका और दोनों हाथ जोड़ दिए। इस दौरान मंत्री ने जो माला अपने हाथ में कमिश्नर को पहनाने के लिए ले रखी थी, वह कमिश्नर ने मंत्री से लेकर उन्हें पहना दी। आसपास खड़े प्रशासनिक अमले के अफसर और नेतागण यह नजारा देखकर मुस्कुराते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मनोहर लाल पंथ ललितपुर की महरौनी विधानसभा सीट से विधायक हैं। गुरुवार को झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ललितपुर में एक ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डीम सत्य प्रकाश समेत कई जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद थे। कमिश्नर केलगुवां चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस मौके पर कमिश्नर की अगुवानी के लिए पूरा प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों का अमला मौजूद था, जिसकी अगुवाई राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ कर रहे थे।

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा