CM योगी आदित्यनाथ, रवि किशन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

जंग न होती तो दुबई में होते...CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार

Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर में बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने रवि किशन की सीट पर महिला दावेदार की चुटकी ली और मध्य पूर्व युद्ध का भी जिक्र किया।

अक्षय साहू

Gorakhpur CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मदन एमएमएमयूटी में 144-बेड के बालिका छात्रावास के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सांसद रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगला चुनाव आने पर उनकी सीट पर महिला दावेदार हो सकती है, क्योंकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब संसद से पास हो चुका है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसद की सीट पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीट बनाई जाएगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि इस समय मध्य एशिया में युद्ध चल रहा है, पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है नहीं तो ये दुबई में छुट्टियां मना रहे होते। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश में नौ वर्षों में हुए सकारात्मक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सावधान रहने और विरोधियों के मोहरे बनने से बचने की नसीहत दी। समारोह में सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। 

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा