पाकिस्तानी जासूस मामला (सौ. YouTube) 
वीडियो

UP ATS को मिली बड़ी कामयाबी, कबाड़ी वाले पाकिस्तान की हुई गिरफ्तारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत सरकार पाकिस्तान को लेकर काफी सतर्क रुख अपना रही है। इस सिलसिले में भारत मे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में यूट्यूबर ज्योती मल्होत्रा की भी गिरफ्तारी हुई है।

अपूर्वा नायक

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में आए दिन कोई ना कोई नया मोड़ आ रहा है। इस मामले में हाई प्रोफाइल यूट्यूबर के अलावा कई जासूसी की गिरफ्तारी जारी हैं। इसी सिलसिले में यूपी एटीएस को एक और कामयाबी मिली है। यूपी एटीएस ने दिल्ली के एक कबाड़ी वाले मोहम्मद हारून और वाराणसी के रहने वाले तुफैल को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने जानकारी दी है कि मोहम्मद हारुन पाकिस्तान के उच्चायोग के कर्मचारी के साथ संपर्क में था, जिसे अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। हारुन पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने, पाकिस्तान की जासूसी करने और बैंकों के माध्यम से नकदी लेनदेन में पाकिस्तानी अधिकारियों की मदद करने का आरोप हैं। हालांकि हारुन के परिवार वालों ने ये बयान दिया है कि वो पाकिस्तान गया था, लेकिन वो निर्दोष हैं। उसने वहां दूसरी शादी कर ली थी, जिस कारण वो पाकिस्तान जाता था। साथ ही वाराणसी के तुफैल के बारे में बताया जा रहा है कि वो पाकिस्तान की एक महिला के संपर्क में था।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट