चलती ट्रेन में टीटीई और एक यात्री के बीच हुई तीखी बहस   डिजाइन इमेज
वीडियो

चलती ट्रेन में TTE की गुंडागर्दी! स्मोकिंग के झूठे आरोप में यात्री से वसूले 500 रुपये, VIDEO हुआ वायरल

TTE And Passenger Viral Video: चलती ट्रेन में टीटीई और यात्री के बीच स्मोकिंग के आरोप को लेकर हुई झड़प का वायरल वीडियो। जानिए क्या है पूरा मामला और रेलवे के नियम।

करुणा नंद शाहवाल

Smoking In Train Fine Rules: चलती ट्रेन में टीटीई और एक यात्री के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीटीई ने यात्री पर ट्रेन के अंदर स्मोकिंग करने का गंभीर आरोप लगाया, जिसका यात्री ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि उसने कोई सिगरेट नहीं पी है। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई पर यात्री के साथ मारपीट करने और जबरन सामान की तलाशी लेने तक के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

हालांकि अंत में यात्री से जबरन 500 रुपये वसूल लिए गए, जबकि रेलवे नियमों के मुताबिक स्मोकिंग करने पर 2000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि अगर स्मोकिंग का कोई पुख्ता सबूत नहीं था, तो किस नियम के तहत 500 रुपये वसूले गए और क्या इसका कोई आधिकारिक चालान या रसीद दी गई थी। इस पूरी घटना ने रेलवे कर्मचारियों के कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, जिसकी उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?