डिजाइन फोटो 
वीडियो

विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम...वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO

Saayoni Ghosh: लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान TMC की सांसद सयानी घोष ने अपने तीखे और व्यंग्यात्मक अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

मनोज आर्या

Saayoni Ghosh Speech Lok Sabha: लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सयानी घोष ने अपने तीखे और व्यंग्यात्मक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। सयानी घोष ने सदन में सत्ता पक्ष (BJP) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में ऐसी स्थिति है कि "विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम हो जाता है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के साथ समझौता किया जा रहा है। सयानी घोष ने अपने भाषण में कहा कि संसद केवल बहुमत का प्रदर्शन करने की जगह नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की अभिव्यक्ति का मंच है। उन्होंने सत्ता पक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच अपनी बात मजबूती से रखी और कहा कि विपक्ष का काम सरकार को आईना दिखाना है, जिसे "बदनामी" या "अविश्वास" के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके इस भाषण ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जहां लोग उनके साहस और वाकपटुता की प्रशंसा कर रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी