Bihar: दहेज के लोभियों ने दी एक और बेटी की बली! 9 दिनों से लापता महिला का नदी में मिला शव 
वीडियो

Bihar: दहेज के लोभियों ने दी एक और बेटी की बली! 9 दिनों से लापता महिला का नदी में मिला शव

Crime news: वैशाली जिले में 9 दिनों से लापता विवाहिता का शव नदी में तैरता मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि जहेज के लिए महिला को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित रहे थे।

पूजा सिंह

Bihar : बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 दिनों से लापता एक विवाहिता शव नदी में मिलने से हड़कंप मच गया है। बेटी का शव मिलने बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में ही ससुराल वालों के घर के दरवाजे पर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव की है। मुजफ्फरपुर के कथैया निवासी परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी शिवांगी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। हत्या के बाद शव को गायब कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे मजबूर होकर उन्होंने खुद ही शव की तलाश की और बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि, शादी के बाद से ही शिवांगी को दहेज में पैसा और गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने ही 12 अगस्त को शिवांगी की हत्या कर शव को गायब कर दिया था। जब 13 अगस्त को परिजन महिले के ससुराल पहुंचे, तो देखा कि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। इसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें