तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी पर बवाल 
वीडियो

'शराबियों का अलग, मुर्गी बलि का अलग', हिंदू देवताओं पर रेवंत रेड्डी के बयान से मचा सियासी बवाल

Telangana के CM रेवंत रेड्डी हिंदू देवी-देवताओं पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए। उन्होंने एक कार्यक्रम में हिंदू आस्था का मजाक उड़ाते हुए कहा, हिंदू अलग-अलग भगवानों में विश्वास करते।

सौरभ शर्मा

Telangana CM Revanth Reddy Controversial Statement: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हिंदू देवी-देवताओं पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने एक कार्यक्रम में हिंदू आस्था का मजाक उड़ाते हुए कहा, "हिंदू कितने भगवानों में विश्वास करते हैं? क्या 3 करोड़ हैं? कुंवारे लोगों के लिए एक भगवान (हनुमान), दो बार शादी करने वालों के लिए अलग, शराब पीने वालों के लिए अलग और मुर्गी की बलि के लिए अलग भगवान हैं।" इस बयान पर भाजपा और बीआरएस ने तीखी आपत्ति जताते हुए रेड्डी से तत्काल माफी की मांग की है। यह पहली बार नहीं है जब नेताओं ने ऐसे बयान दिए हैं। इससे पहले राहुल गांधी द्वारा राम को 'पौराणिक' बताने, सुप्रिया सुले के 'नॉनवेज और पांडुरंग' वाले बयान और ए. राजा के 'जय श्री राम' विरोधी बयानों पर भी भारी सियासी हंगामा हो चुका है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन