Tejashwi Yadav के बयान से सियासी भूचाल  
वीडियो

Bihar Election: वक्फ बिल कूड़ेदान में फेंक देंगे... BJP बोली इन्हें सिर्फ मुसलमानों की चिंता

Bihar Election 2025: अररिया में एक रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए RJD नेता Tejashwi Yadav के एक बयान से घमासान मच गया। उन्होंने कहा कि CM बनते ही वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

सौरभ शर्मा

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान अररिया में राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान से सियासत गरमा गई है। तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो ‘वक्फ कानून बिल’ को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी को वक्फ कानून की जानकारी नहीं है, संशोधन गरीब मुसलमानों के हित में किया गया है। वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि आरजेडी हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही है। तेजस्वी का बयान बिहार में चुनावी ध्रुवीकरण को तेज कर सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान बिहार चुनाव 2025 की बड़ी बहस बन सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज