Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का सोमवार(1 सितंबर) को समापन हो गया। अपने अंतिम चरण में यात्रा पटना पहुंची, जहां पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव यात्रा के साथ महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव गुजरात का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राजद नेता ने कहा कि फैक्ट्री गुजरात में विक्ट्री बिहार में चाहिए। ऐसा नहीं चलेगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अचेतावस्था में हैं। बिहार डग्गामार सरकार अब नहीं चलेगी। बिहार बदलाव चाहता है।