जमुई मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला डिजाइन फोटो
वीडियो

जमुई कांड पर तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तंज, गमछे के रंग को लेकर काल्पनिक संवाद से उठाए सवाल

Jamui Student Misbehavior Case: जमुई में नाबालिगों से कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अक्षय साहू

Tejashwi Yadav on Jamui Case: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा कटाक्ष किया।उन्होंने मुख्यमंत्री और एक पुलिस अधिकारी के बीच कथित बातचीत को काल्पनिक संवाद के रूप में पेश करते हुए सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा कि जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में एक पुलिस अधिकारी को फोन किया और घटना में शामिल आरोपी के गमछे का रंग पूछा। इसके बाद उन्होंने संवाद के जरिए मुख्यमंत्री की कथित बातचीत को व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। तेजस्वी के मुताबिक, जब पुलिस अधिकारी ने गमछे का रंग भगवा बताया तो संवाद में मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि फिर तो वह 'भगवा बलात्कारी' नहीं हुआ और पूछा गया कि गमछे में कहीं हरा रंग तो नहीं है। इसके बाद तेजस्वी ने अपने पोस्ट में एआई का संदर्भ देते हुए भी मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?