तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' पर RJD 
वीडियो

जहां लोग तलवार बांटते, वहां तेजस्वी कलम बांटते हैं; बिहार अधिकार यात्रा पर बोले RJD नेता

RJD प्रवक्ता मृ्तुंजय तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav की बिहार अधिकार यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा जहां कुछ लोग बंदूक और तलवार बांटते वहां तेजस्वी कलम बांटते हैं।

सौरभ शर्मा

राजद प्रवक्ता मृ्तुंजय तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी वहां कलम बांटते हैं, जहां कुछ लोग बंदूक और तलवार बांटने का काम करते हैं। यही सोच का अंतर है और यही असली लड़ाई है। तिवारी ने कहा कि तेजस्वी शिक्षा और रोजगार की बात करते हैं, जबकि उनके विरोधी हिंसा और नफरत की राजनीति फैलाते हैं। दिल्ली में कांग्रेस की हालिया मैराथन बैठक पर भी तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में हर पार्टी को अपनी रणनीति बनाने का अधिकार है, लेकिन बिहार की असली ताकत और सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी ही है। महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका हमेशा आरजेडी ने निभाई है और आगे भी वही नेतृत्व करेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस समेत सभी सहयोगी दल इस जमीनी हकीकत को भलीभांति समझते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज