फोटो- सोशल मीडिया 
वीडियो

बिहार में 'दही-चूड़ा' भोज पर सियासत: तेज प्रताप ने तेजस्वी को दिया न्योता, माता-पिता से लिया आशीर्वाद

Dahi Chura Bhoj: मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास पहुंचकर तेजस्वी यादव को इस भोज के लिए आमंत्रित किया।

प्रतीक पाण्डेय

Tej Pratap Yadav Dahi Chura Bhoj: बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज की परंपरा दशकों पुरानी है। इस साल जनशक्ति जनता दल और राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को इस भोज का विशेष आयोजन किया है। मंगलवार को तेज प्रताप ने अपने परिवार के साथ समय बिताया और इस कार्यक्रम के लिए छोटे भाई तेजस्वी यादव को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया।

मंगलवार को पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को 14 जनवरी को आयोजित होने वाले पारंपरिक चूड़ा-दही भोज के लिए निमंत्रण पत्र दिया।

भतीजी कात्यायनी के साथ साझा किए यादगार पल

इस पारिवारिक मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए तेज प्रताप यादव ने भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव की बेटी और उनकी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाना उनके लिए एक अद्भुत और सुखद पल रहा। तस्वीरों में तेज प्रताप अपनी भतीजी के साथ खेलते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान