डिजाइन इमेज 
वीडियो

क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल

UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ हत्या पर चुप्पी साधने वालों को घेरा और पूछा- क्या आप केवल नाम के हिंदू हैं? इसके अलावा उन्होंने मानवीय मूल्यों पर भी अपनी बात रखी।

सजल रघुवंशी

Swami Avimukteshwaranand Speech: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देश में गौ हत्या और हिंदुओं की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि यदि आज का हिंदू गौ माता की हत्या देखकर भी चुप है, तो उसे आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि वह वास्तव में कितना हिंदू बचा है। स्वामी जी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कभी भी गौ हत्या के प्रति चुप्पी नहीं साधी थी, तो आज का समाज इसे कैसे सहन कर रहा है? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गौ रक्षा उनका परम धर्म है और वे धमकियों से डरे बिना इसे बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। वैश्विक अशांति पर बोलते हुए उन्होंने 'उपभोगवादी संस्कृति' की आलोचना की और कहा कि यह दुनिया ईश्वर की है, यहाँ किसी को भी निरपराधों के प्राण लेने का अधिकार नहीं है। जो लोग सत्ता या शक्ति के मद में दूसरों को समाप्त करने की सोचते हैं, वे वास्तव में ईश्वर के अपराधी हैं।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान