(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

कानपुर में गुरु बने जल्लाद, कॉलेज देरी से पहुंचे छात्रों को बेल्ट और लाठियों से पीटा; 4 छात्राएं समेत 10 घायल

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में अनुशासन के नाम पर बर्बरता का मामला सामने आया है। जहां छात्रों के साथ मारपीट की घटना हुई है।

मनोज आर्या

Kanpur College Protest: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में अनुशासन के नाम पर बर्बरता का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण कॉलेज देरी से पहुंचे छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने लाठियों और बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हिंसा में 10 से अधिक छात्र घायल हुए हैं, जिनमें चार छात्राएं भी शामिल हैं। छात्रों का आरोप है कि देरी होने पर उनसे ₹300 लेट चार्ज मांगा गया और विरोध करने पर उन पर जानवरों की तरह हमला किया गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी तनाव फैल गया और छात्रों ने 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस और पीएसी (PAC) बुलानी पड़ी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने दो सहायक प्रोफेसरों, सुभाष चंद्र मौर्य और अनिल कुमार पाठक को निलंबित कर दिया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग शिक्षा व्यवस्था के इस 'मानसिक पतन' पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार