वीडियो

दिल्ली सरकार के अधिकारी हैं मनमाने, सांसदों-विधायकों को नहीं देते कोई जानकारी, फोन भी नहीं उठाते

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को पत्र लिखकर अधिकारियों द्वारा विधायकों की अनदेखी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी न तो पत्रों का जवाब दे रहे हैं, न कॉल उठा रहे हैं ।

विजय कुमार तिवारी

दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैया से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया था कि सभी अधिकारी सांसदों और विधायकों के द्वारा मांगी गई जानकारी को देने में कोई भी कोताही नहीं बरतेंगे, क्योंकि जनप्रतिनिधियों के द्वारा अक्सर इस बात की शिकायत की जा रही है कि अधिकारी न तो उनके पत्रों का जवाब दे रहे हैं और ना ही उनके द्वारा फोन किए जाने पर उनके फोन रिसीव कर रहे हैं। ऐसी हालत में विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस तरह की लापरवाही ना हो और जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दिया जाए और उन्हें उचित सम्मान दिया जाए। इस मामले में मुख्य सचिव ने तत्काल सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश भी जारी कर दिया है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव