अवधेश प्रसाद, सीएम योगी, करणी सेना अध्यक्ष  
वीडियो

'गुंडो हैसियत में रहो', सपा विधायक ने करणी सेना को ललकारा...सीएम योगी को भी आड़े हाथों लिया

एक तरफ करणी सेना मांफी की मांग को लेकर अड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ अब सपा ने करणी सेना और सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा विधायक आरके वर्मा ने करणी सेना को योगी सरकार द्वारा पोषित गुंडा बताया है।

Saurabh Pal

नवभारत डिजिटल डेस्कः सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद शुरु हुआ संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ करणी सेना मांफी की मांग को लेकर अड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ अब सपा ने करणी सेना और सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रानीगंज विधानसभा से सपा विधायक आरके वर्मा ने नुक्कड़ सभा में करणी सेना और सीएम योगी हमला बोला है। वर्मा ने करणी सेना द्वारा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हमलावर को एक सेना का नाम दिया, जबकि ये सत्तापोषित गुंडे हैं।

वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने जातीय जनगणना का श्रेय समाजवादी पार्टी को दिया। उन्होंने का सबसे पहले मुलायम सिंह यादव ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हमने भी जातीय जनगणना का वादा किया था। साथ ही उन्होंने प्रखर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि था कि जिसकी जितनी संख्या भारी,उसकी उतनी हिस्सेदारी। जातीय जनगणना के फैसले को अवधेश प्रसाद ने सपा और अखिलेश यादव की जीत बताया।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह