Sonia Gandhi On mgnrega: 11 साल की सरकार पर सवाल, सोनिया गांधी ने मनरेगा को लेकर उठाई आवाज 
वीडियो

'मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर वार, कहा- यह 'काला कानून' है

Congress नेता सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर MGNREGA को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। न केवल योजना से गांधी का नाम हटाया, बल्कि विपक्ष ने मनमाने ढंग से इसका स्वरूप बदला।

सौरभ शर्मा

Sonia Gandhi on Remark MGNREGA: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर मनरेगा (MGNREGA) को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में भाजपा सरकार ने ग्रामीण गरीबों को नजरअंदाज किया और अब मनरेगा पर 'बुलडोजर' चला दिया है। सोनिया ने कहा कि सरकार ने न केवल योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि विपक्ष से चर्चा किए बिना मनमाने ढंग से इसका स्वरूप बदल दिया। उन्होंने याद दिलाया कि 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने इसे रोजगार का कानूनी हक बनाया था, जो कोरोना काल में संजीवनी साबित हुआ। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि अब रोजगार के फैसले जमीनी हकीकत से दूर दिल्ली में बैठकर लिए जा रहे हैं। उन्होंने इन बदलावों को 'काला कानून' बताते हुए ऐलान किया कि वे गरीबों के हक के लिए इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा