डिजाइन इमेज 
वीडियो

'राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल...', सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO

Raja Raghuvanshi Murder Case News: पीड़ित भाई ने भावुक होते हुए कहा कि गिरफ्तारी के समय सही प्रक्रियाओं का पालन न करना और नोटिस पर हस्ताक्षर की कमी का लाभ आरोपी को मिला है।

अमन मौर्या

Sonam Raghuvanshi Bail Update: इन्दौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद मृतक के भाई ने पुलिस प्रशासन और न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में पीड़ित भाई ने भावुक होते हुए कहा, "राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल जिंदा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की घोर लापरवाही, जैसे कि गिरफ्तारी के समय सही प्रक्रियाओं का पालन न करना और नोटिस पर हस्ताक्षर की कमी का लाभ आरोपी को मिला है। परिवार का मानना है कि आरोपियों को मिल रही यह राहत उनके हौसले बढ़ाएगी, जिससे भविष्य में और भी अपराध होंगे। भाई ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को इसी तरह रिहाई मिलती रही, तो पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या करने पर मजबूर होगा। उन्होंने दिल्ली के वरिष्ठ वकीलों के माध्यम से हाई कोर्ट में जमानत रद्द करवाने की याचिका दायर करने की बात कही है। साथ ही, पीड़ित परिवार ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है ताकि पुलिस की कमियों को दूर कर इंसाफ मिल सके।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट