शिवराज सिंह  सोर्स-IANS
वीडियो

99 बार हारे, अब राहुल बनाएंगे शतक! कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले शिवराज- देश में आग लगाने की यात्रा है ये

Shivraj Chauhan Gandhi Jayanti Goa Visit: शिवराज सिंह ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर हमला बोलते हुए इसे परिवार बचाओ यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 99 बार हार चुके हैं और अब शतक बनाएंगे।

करुणा नंद शाहवाल

Shivraj Singh Chauhan Attack Rahul Gandhi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए प्रदर्शन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि यह कोई 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' नहीं, बल्कि 'परिवार बचाओ' और 'अराजकता फैलाओ यात्रा' है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचलने वाले आज किस मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं।

गोवा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वोटर लिस्ट को शुद्ध बनाना लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस हर अच्छे कदम का विरोध करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है और अब हार का शतक बनाने की ओर है। गांधी जयंती के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि नेहरू ने भले ही आजादी के बाद कांग्रेस खत्म करने की गांधी जी की बात नहीं मानी, लेकिन राहुल गांधी इसे जरूर सच करके दिखाएंगे।

'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' नहीं, ये 'परिवार बचाओ'

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा, "कांग्रेस आज से एक नया नाटक शुरू कर रही है। 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' नहीं, बल्कि ये 'परिवार बचाओ' यात्रा है।

ये यात्रा देश में 'अराजकता फैलाओ यात्रा' है, 'झूठ फैलाओ यात्रा', 'विदेशी की धरती पर देश को बदनाम करने की यात्रा', 'आग लगाओ यात्रा' है। कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की बात करती है?"

शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि लोकतंत्र को खतरा किससे है? आपातकाल किसने लगाया था? उन्होंने कहा, "आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला। 50 से अधिक बार निर्वाचित सरकारों को कांग्रेस ने भंग किया। कपड़ों की तरह कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बदले। अब लोकतंत्र के लिए कांग्रेस के झूठे अभियान खतरा है।"

99 बार चुनाव हार चुकी है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट शुद्ध बनाने का काम होता है तो कांग्रेस उसका भी विरोध करती है। उन्होंने कहा, "आखिर वोटर लिस्ट लोकतंत्र की आत्मा है। गलत नाम क्यों होने चाहिए? जो दुनिया में नहीं हैं, उनके नाम क्यों होने चाहिए।

जिनके दो जगह नाम हैं, एक जगह क्यों नहीं कटने चाहिए? जो देश के नागरिक ही नहीं हैं, उनके नाम क्यों नहीं कटने चाहिए? सच तो ये है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 बार हार चुकी है और अब वे शतक बनाने वाले हैं।"

महात्मा गांधी का किया जिक्र

कृषि मंत्री ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा, "गांधी जी ने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को बंद करने की जरूरत है। जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी की बात नहीं मानी। राहुल गांधी अब महात्मा गांधी के इस कथन को सिद्ध करके रहेंगे कि कांग्रेस समाप्त हो।"

गोवा के 6वीं वर्षगांठ पर CM प्रमोद को दिया बधाई

गोवा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "गोवा की इस पवित्र धरा को प्रणाम। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर, गोवा 'अतिथि देवो भव' की परंपरा का निर्वाह करने वाला राज्य है। गोवा हवा और फिजा में 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का भाव है।

गोवा सबको प्रेम और स्नेह करता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य मन मोह लेता है। आज संपूर्ण गोवा की 6वीं वर्षगांठ है। मैं यहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बधाई देता हूं कि उन्होंने योजना का लाभ देने सरकार को जनता के द्वार भेजा है। 'विकसित भारत' का मॉडल संपूर्ण गोवा है। गोवा की जनता को बधाई।"

महात्मा गांधी के चरणों में किया प्रणाम

इसी बीच, उन्होंने कहा, "मैं आज महात्मा गांधी के चरणों में प्रणाम करता हूं और लाल बहादुर शास्त्री को मैं नमन करता हूं। आज गांधी जयंती है। गांधी जयंती के दिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए उत्साह के साथ हम स्वच्छता अभियान प्रारंभ करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के निर्माण का महायज्ञ जारी है।"

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा