डिजाइन फोटो  
वीडियो

मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर 'गुपचुप' मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO

Shivam Dube: 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, अब एक खबर ने सभी को चौंका दिया है।

मनोज आर्या

Shivam Dube T20 World Cup 2026 Hero: 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे शिवम दुबे, जिन्होंने फाइनल में महज 8 गेंदों पर 26 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। हालांकि, मैदान पर छक्कों की बरसात करने वाले इस 'वर्ल्ड कप हीरो' की सादगी ने मैच के बाद सबका दिल जीत लिया। अहमदाबाद से मुंबई की फ्लाइट न मिलने के कारण, शिवम दुबे अपनी पत्नी और दोस्त के साथ गुपचुप तरीके से ट्रेन की थर्ड एसी बोगी में सफर कर मुंबई लौटे। भीड़ से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने मास्क और टोपी का सहारा लिया और पूरी रात ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर चादर ओढ़कर सोए रहे। उन्होंने यह जोखिम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए बेताब थे। मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर पुलिस सुरक्षा के बीच वह सुरक्षित अपने घर पहुंचे। करोड़ों के इस खिलाड़ी की यह सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन