डिजाइन इमेज 
वीडियो

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक

Shehbaz Sharif Twitter Mistake: अमेरिका-ईरान सीजफायर का क्रेडिट लेने के चक्कर में शहबाज शरीफ ने 'ड्राफ्ट' संदेश कॉपी-पेस्ट कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की किरकिरी करा दी है।

सजल रघुवंशी

Pakistan PM Copy Paste Blunder: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के सीजफायर (युद्धविराम) का श्रेय लेने की होड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। दरअसल, शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक संदेश पोस्ट किया, लेकिन उन्होंने एक ऐसी बड़ी गलती कर दी जिससे उनकी छवि एक 'रिमोट कंट्रोल' नेता की बन गई है। उनके ट्वीट के सबसे ऊपर "ड्रॉफ्ट मैसेज ऑफ प्राइम मिनिस्टर ऑफ पाकिस्तान ऑन एक्स" लिखा हुआ था, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि उन्होंने संदेश को कहीं और से बिना देखे सीधे कॉपी-पेस्ट कर दिया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि क्या यह स्क्रिप्ट वाइट हाउस या डोनाल्ड ट्रंप की टीम द्वारा भेजी गई थी? हालांकि, विवाद बढ़ते ही ट्वीट को एडिट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट पूरी दुनिया में वायरल हो चुके थे।

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल