वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

वीडियो: 'मैसेज क्लियर है...', शशि थरूर ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, बोले- कीमत तो चुकानी होगी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अब पाकिस्तान में कोई भी यह मानकर नहीं बैठ सकता कि वह सीमा पार करेगा, भारतीय नागरिकों की हत्या करेगा और बच जाएगा। अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

अभिषेक सिंह

न्यूयॉर्क: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अब पाकिस्तान में कोई भी यह मानकर नहीं बैठ सकता कि वह सीमा पार करेगा, भारतीय नागरिकों की हत्या करेगा और बच जाएगा। अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह नया नियम बनने जा रहा है। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने साफ और कड़ा संदेश दिया है कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा। थरूर गुयाना, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील और अमेरिका के विभिन्न दलों के भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को व्यक्त कर रहा है और आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के संबंधों को उजागर कर रहा है। यह इस बात पर भी जोर दे रहा है कि पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष पहलगाम आतंकी हमले के कारण शुरू हुआ था न कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण, जैसा कि पाकिस्तान ने आरोप लगाया है।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास