डिजाइन फोटो 
वीडियो

UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO

Shankaracharya Avimukteshwaranand: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मनोज आर्या

Shankaracharya Avimukteshwaranand Exclusive Interview: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रयागराज के माघ मेले में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई और उनके शिष्यों पर लाठियां बरसाई गईं, जो सनातनी परंपरा के विरुद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सदन में दिए गए बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि डराना-धमकाना किसी भी सन्यासी या योगी की मर्यादा नहीं होती। शंकराचार्य ने गौ तस्करी और मांस निर्यात के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत में मांस निर्यात का एक बड़ा केंद्र बन गया है और मौजूदा सरकार के कार्यकाल में इसमें भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने ब्राह्मण बनाम ठाकुर के विवाद पर भी खुलकर बात की और कहा कि समाज को जातियों में बांटकर राजनीति करना सनातन धर्म के अनुकूल नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि सच्चे सनातनी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान